SA vs WI : दक्षिण अफ्रीका की शानदार शुरुआत, 69 रनों की साझेदारी पूरी
अहमदाबाद, 26 फरवरी - टी20 विश्वकप 2026 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सेमीफाइनल के लिए जंग दिलचस्प हो चली है। आज सुपर-8 के अहम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टक्कर वेस्टइंडीज से है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत चाहेगा कि आज दक्षिण अफ्रीका की टीम जीत हासिल करे, ताकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहे। दक्षिण अफ्रीका जीता तो लगभग सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, वेस्टइंडीज जीता तो उनकी सीट भी लगभग पक्की हो जाएगी, लेकिन इससे भारत की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।
#SA vs WI : दक्षिण अफ्रीका की शानदार शुरुआत
# 69 रनों की साझेदारी पूरी

