SA vs WI : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य

अहमदाबाद, 26 फरवरी - वेस्टइंडीज ने रोमारिया शेफर्ड के अर्धशतक और जेसन होल्डर के साथ शानदार साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ शेफर्ड और होल्डर ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दे सकी। शेफर्ड 37 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका ने लुंगी एनगिडी की अगुआई में दमदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को झटके दिए। वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था। लेकिन शेफर्ड और होल्डर ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 57 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मुश्किल से उबारा। होल्डर आखिरी ओवर में रन आउट हुए जिससे ये साझेदारी टूट गई। होल्डर 31 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए।

#वेस्टइंडीज
# दक्षिण अफ्रीका