IND vs ZIM T20 जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मोड़ पर भारतीय टीम जिम्बाब्वे से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम अब एक ऐसे पड़ाव पर खड़ी है, जहां से एक भी चूक उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की भारी हार के बाद अब भारत के लिए दोनों मैच करो या मरो का है।

कप्तान एडेन मार्करम की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने इसके साथ ही टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और सेमीफाइनल के लिए दावा मजबूत कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में मार्करम ने दमदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह भारत के लिए राह आसान कर दी है। अब भारत को अगले दो मुकाबले जीतने हैं जिससे वह सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। भारत का सामना जिम्बाब्वे से है और इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज का सामना करना है।
 

#IND vs ZIM T20 जिम्बाब्वे ने जीता टॉस