मोहाली में दोस्त ने युवक को चाकू मारकर मार डाला
मोहाली 15 जून (अली) मोहाली में रविवार दोपहर करीब 1 बजे एक युवक द्वारा अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना बादली बस स्टैंड के पास हुई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक सड़क किनारे दूसरे युवक पर चाकू से हमला करता दिख रहा है।चाकू लगने के बाद घायल युवक कुछ दूर तक चलता है, लेकिन बाद में सड़क पर गिर जाता है। वह कुछ देर तक सड़क पर तड़पता रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने रोते हुए कहा कि चाकू गलती से चला गया। मृतक की पहचान बादली गांव के रहने वाले 17 साल के सनी के रूप में हुई है। सनी जीएस ग्रोसरी स्टोर नाम की एक किराने की दुकान पर काम करता था।

