फाजिल्का में कैप्टन ने की घुबाया के समर्थन में विशाल रैली

फाजिल्का, 07 मई - (दविन्दर पाल सिंह) - देश के सामने इस समय बहुत गंभीर चुनौतियां हैं, देश में हो रहे लोकसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, यह देश के भविष्य का फैसला करेंगी। यह शब्द पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज लोकसभा हलका फिरोजपुर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के समर्थन में एक जनसभा को संबोधन करते कहे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिरोजपुर लोकसभा हलके से चुनाव लड़ रहे सुखबीर सिंह बादल दोनों अहंकारी मनुष्य हैं। वहीं कैप्टन अमरिन्दर सिंह आज बादल परिवार के खिलाफ तीखे हमले करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने पंजाब को 10 साल अपने हितों के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक ताकत लोगों को लूटने नहीं, बल्कि सेवा करने के लिए मिलती है। उन्होंने कहा कि अहंकारी बादल परिवार आज वोटरों को धमकियां दे रहा है। उन्होंने वोटरों को कहा कि अब डरने की जरूरत नहीं, इनके लिए मैं अकेला ही काफी हूँ। इस मौके पर शेर सिंह घुबाया, गुरमीत सिंह राणा सोढी खेल मंत्री, इन्द्रजीत सिंह जीरा सहित कईं विधायकों और नेताओं ने भी संबोधन किया।