सैम पित्रोदा के 1984 वाले बयान पर पीएम का पलटवार

नई दिल्ली,10 मई - पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर जोरदार हमला बोला है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 1984 को लेकर दिए बयान पर मोदी ने कहा, 
सैम पित्रोदा गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार हैं। कांग्रेस के लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। 1984 के कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। इस दंगे में कांग्रेस के नेताओं पर दंगे में शामिल होने और साजिश रचने का आरोप लगा। आज कह रही है जो हुआ सो हुआ। पित्रोदा राहुल के गुरु हैं। दिल्ली में 2800 सिखों की हत्या हुई। कल बोले गए तीन शब्द कांग्रेस का चरित्र हैं, कांग्रेस की मानसिकता है, कांग्रेस के इरादे हैं। वो शब्द थे- हुआ सो हुआ।