ज़ुलमगढ़ में 5 परिवारों ने पंजाब एकता पार्टी को छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ 

जौड़ा पुल जरग, 16 मई - (पाला राजे वालिया) - लोकसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेसी उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह की चुनाव मुहिम को उस समय बल मिला, जब जाट महासभा हलका प्रधान गुरदीप सिंह ज़ुलमगढ़ की प्रेरणा से गांव ज़ुलमगढ़ के पांच परिवारों गगनदीप सिंह मांगट, हरप्रीत सिंह मांगट, गुरप्रीत सिंह मांगट, कुलविन्दर सिंह सरा और सुरजीत सिंह हैप्पी ने पंजाब एकता पार्टी को छोड़कर विधायक लखवीर सिंह लक्खा की मौजूदगी के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।