नहर से 6 महीने की बच्ची का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल

जालंधर, 5 जुलाई - जालंधर के डीएवी कॉलेज नजदीक नहर से बीते दिन नवजात बच्ची का शव मिली थी। उसी नहर से आज 6 महीने की बच्ची का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के लिए बता दें कि जालंधर पुलिस को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने वहां जाकर बच्ची के शव को कब्ज़े में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।