नहर बस हादसा: 5 लोगों के शव बरामद 

श्री मुक्तसर साहिब, 19 सितंबर (बलकरण सिंह खारा) - बताया जा रहा है कि मुक्तसर के पास नहर में गिरी बस में 40 से 45 यात्री सवार थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस को बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में 5 लोगों के शव मिले हैं, जिनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। कुछ लोगों के पानी में बहने की भी आशंका है, उनकी तलाश जारी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डिआं और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के अलावा मुक्तसर साहिब हलके से विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ ने दुख जताया है।