यूपी: सपा-कांग्रेस के बाद अब एनडीए गठबंधन में सीटों की माथापच्ची शुरू

नई दिल्ली, 28 नवंबर - सपा-कांग्रेस के बाद अब एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा में भी सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब सहयोगी दलों अपना दल (एस), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी की दावेदारी की गुत्थी सुलझाने के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक करके फैसला करने की तैयारी में है। 

अगले महीने यह बैठक दिल्ली में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सीटों के बंटवारे पर फैसला ले सकते हैं। इस बार कुछ दलों के सीटों का कोटा बढ़ने के संकेत है।
 

#यूपी
# सपा
# कांग्रेस