यूपी: ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को लेकर सरकार का आदेश जारी


लखनऊ , 27 नवंबर - उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी हो रही थी। अब इसके खत्म होने से पहले ही सरकार ने कार्यकाल को छह महीने और बढ़ाने का फैसला किया है।

#यूपी: ग्राम