पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम
पठानकोट, 27 नवंबर -पठानकोट के बमियाल बॉर्डर पर गुरुवार रात बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। घटना पहाड़ीपुर बीओपी के पास की बताई जा रही है, जहां सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति को देख कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब तीन बजे पाकिस्तान की ओर से एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए फायरिंग की, जिसमें घुसपैठिया मारा गया। घटना के बाद पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई।
#पठानकोट

