मैं अपनी पार्टी के हित की बात करूंगा:सांसद इमरान मसूद
दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा, "... मैं पार्टी के प्रति और पार्टी की उन्नति के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर दूंगा। मुझे चारों तरफ से घेरकर मुझे विलन साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं किस बात के लिए विलन? मैं अपनी पार्टी के लिए मांग कर रहा हूं। अपनी पार्टी के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपनी पार्टी के हित की बात करूंगा। गठबंधन हो रहा है। BJP को हटाने की सारी जिम्मेदारी क्या सिर्फ मेरे कंधों पर है? आपके कंधों पर नहीं है? 2022 में तो मुसलमान ने एकतरफा होकर, अंधे होकर हमने वोट डाल दिया था, हम हार क्यों गए थे? यह जिम्मेदारी आपके कंधों पर ज्यादा है। आप हमसे उम्मीद कर रहे हैं, हम तैयार हैं। हमने कहा था गुणवत्ता और मात्रा, दोनों की बात कही थी। ये 26 सीट आपने हमें दी है, इनका नतीजा आप उठा लीजिए... ये जो आप हमें दे रहे हैं, हम इसका क्या करेंगे, आपको मुबारक। इसका हमारे से क्या लेना देना। हमें दे दीजिए, हम लड़ लेंगे लेकिन गुणवत्ता और मात्रा, दोनों चाहिए..."

