1947 के बाद ही UCC लागू होना चाहिए था
पटना, बिहार। परिसीमन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने UCC पर कहा, "...देश के सभी राज्यों में होनी चाहिए अब चाहे वो पक्ष का हो या फिर विपक्ष का हो। 1947 के बाद ही UCC लागू होना चाहिए था। एक देश-एक कानून, यह कोई अलग विचारधारा नहीं है बल्कि यह देश के संविधान की विचारधारा है। मैं समझता हूं कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण देश में UCC को लागू नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी NDA शासित राज्यों में लागू करेगी और कांग्रेस एवं अन्य दलों को भी एक देश-एक कानून लागू करना चाहिए।"
#UCC

