मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करता हूं: एकनाथ शिंदे
रायगढ़ | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करता हूं। भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर को भी मैं नमन करता हूं। आज हमारे 11 प्रमुख ऐतिहासिक किलों पर स्वच्छता अभियान जारी है। पर्यावरण मंत्रालय और MPCB के माध्यम से यहां स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। आज 11 किलों पर ये अभियान चलाया जा रहा है। आज संविधान दिवस भी है और संविधान दिवस के उपलक्ष्य में युवा और दुर्गप्रेमी यहां आए हैं। हमारा लक्ष्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के इन किलों की सफाई हो, पीने के पानी की व्यवस्था हो। ये जगहें प्रदूषण मुक्त हो जाएं..."
#एकनाथ शिंदे

