आनंद मोहन को कहीं न कहीं सरकार बचाने के लिए निकाला गया था: RJD सांसद मीसा भारती


पटना, बिहार: RJD सांसद मीसा भारती ने आनंद मोहन की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के मामला पर कहा, "आनंद मोहन को कहीं न कहीं सरकार बचाने के लिए निकाला गया था। अब आपको पता ही है कि सरकार में कौन लोग हैं। जमानत रद्द हुआ है। जहां तक जमानत रद्द होने की बात है तो वो सुप्रीम कोर्ट से हुआ है और उनका मामला वैसे भी न्यायालय में लंबित है तो हम लोगों को न्यायालय के ऊपर बहुत टिप्पणी करना उचित नहीं है। ये अब वो लोग अपना मामला देखेंगे लेकिन एक राजनीतिक एंगल हम लोगों को जरूर दिखता है कि सरकार को उस समय बचाना था, इसलिए उनको बचाया गया और आनंद मोहन से जो-जो वादे उनसे किए गए थे, सरकार ने वो पूरे नहीं किए। इसी तरफ से वो दूसरी तरफ चल रहे थे और उनकी जमानत रद्द कराने का कहीं न कहीं यही कारण रहा होगा।"
 

#RJD सांसद मीसा भारती