मुझे लगता है कि कांग्रेस वालों को गौर से समझना चाहिए: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी


नई दिल्ली, 25 नवंबर - भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "मुझे लगता है कि कांग्रेस वालों को गौर से समझना चाहिए। अखिलेश यादव ने रायबरेली से यात्रा शुरू की। उसके बाद आप इमरान मसूद से कुछ भी बुलवाते रहिए। उसके बाद उन्होंने कहा कि हम 26 सीटें देंगे और फिर आपसे पूछे बिना उन्होंने 5 नाम जारी भी कर दिए जिसमें से 3 नाम तो कांग्रेस पार्टी को बड़ी तकलीफ देने वाले हो सकते हैं। इसका मतलब उन्होंने अपना संदेश भी दे दिया कि 5 में उनकी प्राथमिकता क्या है। कांग्रेस को इस बात के लिए जद्दोजहत करनी होगी... चौवन्नी का मतलब 400 में से 100 सीटें। उसकी उम्मीद तो नहीं लगती। अब दो आना मिलेगा या फिर तीन आना मिलेगा, ये देखने की बात होगी। मैं सपा से भी पूछना चाहूंगा कि वो कांग्रेस पार्टी जिसके 399 सीटों पर लड़कर 390 पर जमानत जब्त हुई थी और 2 विधायक जीतकर आए थे... आपको किस बात का डर और सम्मान है..."

#भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी