दिल्ली के कैफे में युवती से दुष्कर्म, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 नवंबर - दिल्ली के प्रीत बिहार इलाके में युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं, पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। आरोपी और पीड़िता के ही कैफे में काम करते हैं और पार्टी करने पहुंचे थे, जहां घटना को अंजाम दिया।पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#दिल्ली
# कैफे
# दुष्कर्म
# महिलाओं
# गिरफ्तार