दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

नई दिल्ली, 21 नवंबर- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।

अक्षरधाम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 327 दर्ज किया गया है, जिसे 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा गया है।

इसी तरह आनंद विहार के आसपास AQI 327 और AIIMS के आसपास 369 दर्ज किया गया है। इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है।

#दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में