दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-3 हटा: प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बाद लिया गया निर्णय
नई दिल्ली, 17 नवंबर - वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रैप उप-समिति ने ग्रैप चरण-तीन को रद करने का निर्णय लिया है। दैनिक एक्यूआई में गिरावट का रुख देखा गया है। मंगलवार को एक्यूआई 204 तक पहुंच गया है। ग्रैप चरण-एक और दो के तहत सभी प्रतिबंध अभी भी लागू रहेंगे।
ग्रैप को दिल्ली एनसीआर में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरण के हिसाब से बांटा गया गया है। ग्रैप का चरण-1 उस वक्त लागू होता है, जब दिल्ली में AQI का स्तर 201-300 के बीच होता है। ग्रैप का दूसरा चरण उस परिस्थिति में प्रभावी होता है, जब राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 301-400 के बीच 'बहुत खराब' मापा जाता है। चरण-3 'गंभीर' वायु गुणवत्ता के बीच लागू किया जाता है। जिस वक्त दिल्ली में एक्यूआई 401-450 के बीच होता है। वहीं ग्रैप कार्य योजना का अंतिम और चरण-4 'गंभीर +' वायु गुणवत्ता की परिस्थिति में लागू किया जाता है।

