आईसीसी: भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी, 2031 में वनडे विश्व कप की सह-मेजबानी 

नई दिल्ली, 15 नवंबर - क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।
आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।
 

#आईसीसी
# भारत
# चैंपियंस ट्रॉफी
# वनडे विश्व कप