दिल्ली की सांसों पर संकट! कई इलाकों में AQI 400 के पार
नई दिल्ली, 15 नवंबर - दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रविवार, 15 नवंबर को सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। IIT दिल्ली 426 AQI के साथ सबसे प्रदूषित इलाका रहा जबकि नरेला में 417 और ITO में 415 AQI रिकॉर्ड किया गया।
#दिल्ली
# सांसों पर संकट
# AQI

