बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले बदला मौसम, शुरू हुई बर्फबारी

देहरादून, 15 नवंबर- बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले वहां मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आज धाम में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे पूरे इलाके में ठंड काफी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए 16 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। धाम में कपाट बंद होने से जुड़ी धार्मिक रस्मों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई इस अचानक बर्फबारी ने बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ा दी है और पूरा क्षेत्र बर्फीली हवाओं की चपेट में आ गया है।

#बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले बदला मौसम
# शुरू हुई बर्फबारी