5वें वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया
तौरंगा (न्यूजीलैंड), 15 नवंबर- भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 5वां और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम, तौरंगा में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
खबर लिखे जाने तक भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 7 रन और विराट कोहली 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।
5 मैचों की इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले भारत ने जीते थे, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
आज का मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड की कोशिश मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने की होगी।

