भारत ने जापान को 4-1 से हराकर जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
मोहाली के हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दर्ज की शानदार जीत
एस.ए.एस. नगर, 5 नवंबर (तरविंदर सिंह बैनीपाल): भारतीय हॉकी टीम ने 9वीं एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में खेला गया यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक और कड़ा रहा।
दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
#भारत ने जापान को 4-1 से हराकर जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

