IND vs NZ भारत के सामने 334 रन की चुनौती
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 333 रन बनाकर भारत के सामने 334 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 276 रन है, जबकि यहां पहले बल्लेबाजी करके जीतने वाली टीमों का औसत स्कोर 314 रन रहा है। ऐसे में भारत के सामने चुनौती आसान नहीं होगी। भारतीय टीम की नजरें लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने पर होंगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कोशिश इस बड़े स्कोर का बचाव कर सीरीज में वापसी करने की होगी।
#IND vs NZ

