सबरीमाला घी घोटाला: तमिलनाडु के 2 बड़े व्यापारी गिरफ्तार

चेन्नई, 12 नवंबर - केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में चढ़ावे और अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल होने वाले घी की आपूर्ति में हुए भारी घोटाले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केरल के सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक विशेष जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के दो थोक व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यह पूरा मामला 2025 के सबरीमाला तीर्थयात्रा सीजन का है। मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने मंदिर में शुद्ध घी की आपूर्ति का ठेका केरल के प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड 'मिल्मा' को दिया था। मिल्मा डेयरी से इस घी को सबरीमाला मंदिर तक सुरक्षित पहुंचाने (ट्रांसपोर्टेशन) की जिम्मेदारी एसएस बिनु नाम के एक ठेकेदार को सौंपी गई थी। 

वहीं जांच एजेंसी के अनुसार ठेकेदार एसएस बिनु ने मंदिर में घी पहुंचाने के बजाय उसकी बड़ी खेप को रास्ते में ही गायब कर दिया और तमिलनाडु के ओड्डनछत्रम ले जाकर दो थोक व्यापारियों को बेच दिया। इस पूरी कालाबाज़ारी और सौदे की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

#सबरीमाला घी घोटाला: तमिलनाडु के 2 बड़े व्यापारी गिरफ्तार