माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल और अन्य ऐप की सेवाएं बड़े पैमाने पर बाधित
अमेरिका की बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के आउटलुक समेत विभिन्न मंचों की सेवाएं बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर बाधित हो गईं, जिससे कई उपयोगकर्ताओं को अपने ईमेल खातों का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई और कंपनी के विभिन्न ऐप के अन्य फीचर भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे।
सेवाओं में आयी बाधा पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के अनुसार, दोपहर एक बजे के कुछ ही देर बाद करीब 1.30 लाख उपयोगकर्ताओं ने आउटलुक (ईमेल सेवा) तक पहुंच में परेशानी की शिकायत की। इसके बाद शिकायतों की संख्या में कमी आई, लेकिन कई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि वे न तो ईमेल भेज पा रहे थे और न ही प्राप्त कर पा रहे थे। कुछ उपयोगकर्ताओं को अपना ‘इनबॉक्स’ खोलने में भी परेशानी हुई।
#माइक्रोसॉफ्ट

