'आप' को बड़ा झटका: नेता सुखदीप सिंह छीना ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
पंजाब, 12 नवंबर - पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह छीना ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। सुखदीप सिंह छीना ने अपना इस्तीफा पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा को भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा हाल ही में उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के बाद से वे नाराज चल रहे थे जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है। अमृतसर के राजासांसी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े सुखदीप सिंह छीना के पार्टी छोड़ने से क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ सकता है।
#'आप'
# बड़ा झटका
# सुखदीप सिंह छीना
# इस्तीफा

