गैस चैंबर बनी दिल्ली! 487 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली, 12 नवंबर - दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि राजधानी गैस चैंबर जैसी हो गई है। आज सुबह 6 बजे दिल्ली का AQI 402 दर्ज किया गया। वहीं, IIT दिल्ली के मॉनिटरिंग स्टेशन पर यह आंकड़ा 487 के पार पहुंच गया है। राजधानी के कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग ने भी सोमवार तक राहत मिलने की उम्मीद कम जताई है।

#गैस चैंबर
# दिल्ली
# AQI