मिट्टी एक और रंग अनेक

मेरे मित्र बलबीर माधोपुरी खुद को मिट्टी का बेटा कहते हैं। वह अपनी रचना ‘मिट्टी फरोलदियां’ में प्रकृति को नतमस्तक होता है। यह पहला पंजाबी उपन्यास है, जो कब्र खोदने वालों और कब्रिस्तानों के विषय पर केंद्रित है। इसका घटना स्थल आंध्र प्रदेश है। वहां ‘माला’ अछूत/बैरागी कही जाती जाति के लोगों को सदियों से सेवा की ज़िम्मेदारी मिली हुई है। इस जाति के लिए ऊंची जातियों मृतक लोगों के लिए कब्र खोद कर दफनाना ही मुख्य व्यवसाय है।  निचली जाति की महिलाएं भी विवशता में कब्रें खोदती हैं। मुख्य पात्र जग्गा है, उसके नाना और अन्य पूर्वज वरण व्यवस्था से पीड़ित और शारीरिक-मानसिक यातना सहने के बावजूद मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करते दिखते हैं। ‘माला’ और ‘मादिगा’ निम्म जातियां अपने समाज सुधारकों और रहबरों से प्रेरणा लेकर आत्म-सम्मान के लिए बड़े जन आंदोलनों के पथ पर चल पड़ते हैं। ज़िमींदारी और सरकारी व्यवस्था उन पर भयानक ज़ुल्म करना चाहती हैं। 
उपन्यास की कहानी अनुसूचित जातियों और जनजातियों की आपसी एकता और एकजुटता के ज़रिए मानवाधिकारों, जल, जंगल और ज़मीनी अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक खिड़की खोलती है। यह उपन्यास भारत में रहते सभी तरह की सुविधाओं से वंचित वर्ग का जीवन-वृत्तांत है। उपन्यास की कहानी की खासियत यह है कि यह ऐसे वर्ग के जीवन-ज्ञान को अपनी स्थिति से ऊपर उठने के रचनात्मक और आशावान इंसानी दृष्टिकोण से पेश किया गया है। मुख्य पात्र जग्गा के ज़रिए ज़िन्दगी की अंधेरी रात में से भी चेतना, जागृति और उद्यम नया प्र्रफुटन होने में विश्वास जताया गया है। 
उपन्यास की थीम के अनुसार हमारे समाज/संसार का यथार्थ एक अजीब उलझन है। यहां किसी की मौत एक शोक और नुकसान है, लेकिन दूसरों के लिए यह आजीविका का ज़रिया है। हमारे बेरहम यथार्थ में ज़रूरतों और गज़र् से पीड़ित पात्र कब्रों को खंगालते हुए मुर्दों के नाक-कान के गहने उतार लेते हैं। जग्गा और उसके नाना को पूरा विश्वास है कि न तो लोगों की मृत्यु बंद होगी और न ही हमारे व्यवसाय को कोई जोखिम है। स्थिति का व्यंग्यात्मक सितम यह है कि ऐसे पेशे को ‘बेगार’ अर्थात मुफ्त सेवा के तौर पर मान्यता प्राप्त है। 
भारतीय समाज में संतों, भक्तों और गुरु साहिबान के इंसानी योगदान के बावजूद सामाजिक समानता के प्रति कई सीमाएं हैं। देश की आज़ादी के 8 दशक व्यतीत होने पर अभी तक ऐसा त्रासदिक रूप जारी है। उपन्यास के शीर्षक में ‘मिट्टी’ रूपी शब्द का महत्व है। हमारे समाज की मिट्टी रूपी सामाजिक चादर रंग-बिरंगी है। यहां कई लोगों के लिए जीवन का मतलब उस दिन काटना है। 
हमारा मुख्य मुद्दा तो सबके लिए बिना किसी खर्च के शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा नहीं होना है। अपनी योग्यता के हिसाब से रोज़गार के मौके मिलने चाहिएं। विशेष आर्थिक सुधार के ज़रिए हर तरह के आरक्षण से बाहर निकलने की ज़रूरत है। हर कोई अपनी योग्यता के अनुसार रोज़गार हासिल करने का सामाजिक गर्व महसूस करे। लेकिन हम अपने वोट के लिए जाति-पात की दरार को और मज़बूत कर रहे हैं। 
ऐसे सख्त रेगिस्तान में भी जग्गा जैसे कमल के फूल की तरह चमक पड़ते हैं। जग्गा बाकायदा नाना और फिर अध्यापक एवं ऐतिहासिक संगीत में जागृत एवं चेतन होता एक गतिशील पात्र है। जग्गा में शिक्षा के प्रति उत्साह उसका नाना पैदा करता है जो स्वयं पैतृक कब्र खोदने वाला है। जग्गा आदिवासी जीवन के बारे में जानकारी लेते हुए हैदराबाद के एक कब्रिस्तान में व्यवसाय करता है और अब्दुल्ला से हिंदी और उर्दू सीखता है। जग्गा को अपनी मातृ-भाषा तेलुगु में पूरी महारत हासिल है। वह अखबारें, पत्रिकाएं और किताबें पढ़ कर लेखक बन जाता है। उसकी ‘मारिया’ नामक एक विदेशी लेकिन साहित्य-प्रेमी लड़की से न केवल मुलाकात होती है बल्कि साथ भी मिल जाता है। मारिया के मानवीय व्यवहार के ज़रिए उपन्यासकार यह दृढ़ करता है कि विदेशी कैसे हमारी सामाजिक ऊंच-नीच को बड़ी बुराई समझते हैं। इस उपन्यास में तीन संस्कृतियों की झलक उभरती है। तेलुगु-तेलंगाना मुख्य संस्कृति के रूप में पेश हुआ है। पंजाबी संस्कृति की रमज़ों में धर्म-निरपेक्ष की विचारधारा झलकती है, क्योंकि लेखिक खुद पंजाबी इलाके से हैं। यूरोपियन लड़की मारिया का नज़रिया रंग, नस्ल, जाति, भाषा, धर्म और क्षेत्रवाद की सीमाओं को पार करता है। 
बलबीर माधोपुरी अपने मानवतावादी साहित्य की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता साहित्यकार है। आत्म-कथा ‘छांगिया रुख’ (2002) से उसकी लिखित शीर्ष तक पहुंचती है। इसे 2010 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रैस ने इंग्लिश में प्रकाशित किया था और 2023 तक इसे 12 बार प्रकाशित किया। फिर रूस की मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी ने इसे 2026 में प्रकाशित करवाया। यह आत्म-कथा कुल 11 भाषाओं में प्रकाशित हुई है। लेखक की 15 मौलिक किताबें हैं, जबकि उन्होंने 45 किताबों का अनुवाद और 40 किताबों की सम्पादना की है। बलबीर माधोपुरी की लिखित में हमेशा विभिन्नता और ताज़गी दिखती है। ‘मिट्टी फरोलदियां’ भी एक अलग और विशेष रचना है।
अंतिका
(जीवन-जाच)
चाह गई, चिन्ता गई, मनणा बेपरवाह,
जिस को किच्छु ना चाहिए,
 सो ही शहनशाह
ई-मेल : sandhugulzar@yahoo.com

#मिट्टी एक और रंग अनेक