दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 पार, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा
नई दिल्ली, 14 नवंबर - CPCB के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि राजधानी दिल्ली के साथ आसपास के शहरों में भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। सुबह 7 बजे के आंकड़ों में नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 442 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के IIT इलाके में यह 419 और ITO में 414 रहा। इन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।
#दिल्ली
# AQI
# गंभीर श्रेणी

