पीएम मोदी गुजरात पहुंचे

गांधीनगर, 13 नवंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम गुजरात पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने  गांधीनगर के लोक भवन में उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और राज्य के मंत्रियों के साथ रात्रिभोज करेंगे। यह मुलाकात गुजराती नववर्ष के मौके पर हो रही है।
 
पीएम मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुजरात पहुंचने के बाद वह गांधीनगर के लोक भवन गए। यहां उनके रात में ठहरने का कार्यक्रम है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व, देश की सेवा के प्रति उनके समर्पण और 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के उनके दृष्टिकोण की तारीफ की। 

#पीएम मोदी
# गुजरात