भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर 3-1 से जीती सीरीज

माउंट माउंगानुई, 15 नवंबर - भारतीय टीम ने पांचवें और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजों के एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाई। अर्शदीप सिंह ने तीन, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर ने बल्ले से भी 46 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड का अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया।

#भारत
# न्यूजीलैंड