तरनतारन बस हादसा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घायलों का जाना हालचाल, मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता का ऐलान
अमृतसर, 15 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की ओर से जारी नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक हादसा है और इसका व्यवस्थाओं से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 7 लाख से अधिक श्रद्धालु धार्मिक स्थलों पर माथा टेक चुके हैं।
#तरनतारन बस हादसा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घायलों का जाना हालचाल
# मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता का ऐलान

