मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के दौरान घायल पांचवें श्रद्धालु की भी हुई मौत

तरनतारन, 14 नवंबर (हरिंदर सिंह)- शनिवार शाम तरनतारन के नजदीकी गांव नौशहरा पन्नुआं में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के दौरान हुए भीषण बस हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

घायलों को तरनतारन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इनमें से जिन लोगों की हालत ज्यादा गंभीर थी, उन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

अमृतसर में इलाज के दौरान एक और श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

#मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के दौरान घायल पांचवें श्रद्धालु की भी हुई मौत