पंजाब का फरीदकोट 1156 एक्यूआई के साथ प्रदूषण की सूची में पहले स्थान पर
फरीदकोट, 14 नवंबर - सर्दी की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है. दीपावली के बाद भी हवा की गुणवत्ता में सुधार के बजाय कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों में हवा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई है.
आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब का फरीदकोट 1156 एक्यूआई के साथ प्रदूषण की सूची में पहले स्थान पर है. वहीं बठिंडा में एक्यूआई 925 दर्ज किया गया है. दिल्ली में यह स्तर 562 और गुरुग्राम में 584 पहुंच गया है. इसके उलट चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है.
#पंजाब

