गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर ह/त्या

नई दिल्ली, 14 नवंबर - हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोहतक रोड पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा की गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजेंद्र पहल गोहाना के रोहतक रोड पर अपना प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर चलाते थे। बीती शाम को वह ऑफिस का काम निपटाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही वह दफ्तर के बाहर खड़ी अपनी कार में बैठने लगे, तभी बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।

बदमाशों ने बिना कोई मौका दिए बिजेंद्र पर करीब 14 से 15 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस दुस्साहसिक हत्याकांड के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट वायरल हुई। पोस्ट में कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़े गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस वायरल पोस्ट और रंगदारी/रंजिश समेत सभी कोणों से मामले की गहन जांच में जुट गई है।

#गोहाना
# प्रॉपर्टी डीलर
# ताबड़तोड़ गोलियों
# ह/त्या