हैदराबाद में राहुल गांधी का 'गिग वर्कर्स' संवाद: बाइक रैली से पहले भारी पुलिस सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली, 14 नवंबर - लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंचे हैं। वह हैदराबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे जिनमें डिलीवरी बॉयज़, ड्राइवरों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (गिग वर्कर्स) से जुड़ा विशेष कार्यक्रम शामिल है। राहुल गांधी की प्रस्तावित 'गिग वर्कर्स बाइक रैली' को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद के शिल्पाकला वेदिका और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

#हैदराबाद
# राहुल गांधी
# 'गिग वर्कर्स'
# संवाद