स्पेसएक्स का स्टारशिप बूस्टर कैच प्रयास नाकाम, कक्षा में पहुंचा यान
नई दिल्ली, 14 नवंबर - अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स की शुक्रवार को अपने स्टारशिप रॉकेट के दोनों हिस्सों को उड़ान के बाद वापस लाकर प्रक्षेपण स्थल पर पकड़ने की कोशिश नाकाम रही। रॉकेट के बूस्टर में मेक्सिको की खाड़ी में गिरने के बाद विस्फोट हो गया हालांकि अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने में सफल रहा।
उड़ान भरने के बाद रॉकेट के पहले चरण के बूस्टर को टेक्सास स्थित प्रक्षेपण स्थल पर वापस लाने के बजाय समुद्र में एक निर्धारित स्थान की ओर मोड़ दिया गया। इस झटके के बावजूद अंतरिक्ष यान अपनी यात्रा पर आगे बढ़ता रहा। किसी अन्य बाधा के सामने न आने पर यह शनिवार को वापस प्रक्षेपण स्थल की ओर आएगा। इसकी पूरी उड़ान 22 घंटे तक चल सकती है।
#स्पेसएक्स
# स्टारशिप बूस्टर कैच
# प्रयास नाकाम
# कक्षा
# यान

