तीर्थ यात्रा की बसों के हादसे का शिकार होने की बेहद दुखद खबर – मुख्यमंत्री मान

चंडीगढ़, 14 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि नौशहरा पन्नुआं के पास तीर्थ यात्रा की बसों के हादसे का शिकार होने की बेहद दुखद खबर मिली है।

इस भयानक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर सुनकर मन बेहद दुखी है। पुलिस और प्रशासन मौके पर राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। अधिकारियों को घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। वाहेगुरु जी से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की अरदास करता हूं।

#तीर्थ यात्रा की बसों के हादसे का शिकार होने की बेहद दुखद खबर – मुख्यमंत्री मान