चितकारा यूनिवर्सिटी की BCA छात्रा की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

राजपुरा, 14 नवंबर (अमरजीत सिंह पन्नू)- राजपुरा के पास स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी की BCA प्रथम सेमेस्टर की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अनेका मैदान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

इस संबंध में थाना बनूड़ के SHO गुरसेवक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम 15 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

#चितकारा यूनिवर्सिटी की BCA छात्रा की मौत
# पुलिस ने शुरू की जांच