तरनतारन बस हादसा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने का किया ऐलान
तरनतारन, 15 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन बस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
#तरनतारन बस हादसा: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की सहायता देने का किया ऐलान

