आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर सरकार के प्रयासों का जिक्र, नक्सलवाद को लेकर PM मोदी ने कही यह बात

 महाराष्ट्र, 15 नवंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, "हमने एक संकल्प लिया था कि जो विकास की परियोजनाओं से वंचित रहे उन्हें प्राथमिकता मिले। देश के जो आदिवासी इलाके जो पिछड़ो में भी पिछड़े होते थे, उन पर हमारी सरकार ने अपना पूरा सामर्थ्य लगाया है। पीएम जनमन योजना और धरती आबाद जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, इन दोनों योजनाओं के लिए हमने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है... हमने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।"

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, "गढ़चिरौली समेत देश के सभी आदिवासी समाज के लोग जानते हैं कि नक्सलवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे जनजातीय समाज का ही किया था। 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवाद और नक्सलवाद से पीड़ित थे... माओवाद प्रभावित लोगों को उन सरकारों के समय पर उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया गया था... तब की सरकार ऐसे ही आंख बंद करके बैठी रहती थी... आज माओवाद और नक्सलवाद खत्म हो चुका है..."

#आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर सरकार के प्रयासों का जिक्र
# नक्सलवाद को लेकर PM मोदी ने कही यह बात