भारत-न्यूजीलैंड 5वां वनडे- भारत की पूरी टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट
तौरंगा (न्यूजीलैंड), 15 नवंबर- भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच 5वां और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम, तौरंगा में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 42.1 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 55 गेंदों पर 46 रन और ईशान किशन ने 58 गेंदों पर 46 रन बनाए।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 7 रन, ऋतुराज गायकवाड़ 27 गेंदों पर 18 रन, विराट कोहली 7 गेंदों पर 5 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 26 गेंदों पर 22 रन, नमन धीर 31 गेंदों पर 22 रन, आकिब नबी 9 गेंदों पर 5 रन, यश ठाकुर 4 गेंदों पर 0 रन और अर्शदीप सिंह 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

