'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के 298वें दिन 580 छापेमारी, 215 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 15 नवंबर- पंजाब पुलिस की ओर से गैंगस्टर-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के साथ तालमेल कर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के 298वें दिन पुलिस ने 580 छापेमारी की और 215 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 9 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया और 5 हथियार बरामद किए गए।
अभियान के तहत अब तक कुल 84,287 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि लगातार और रणनीतिक कार्रवाई के जरिए पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के 298वें दिन 580 छापेमारी
# 215 गिरफ्तार

