राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया तरनतारन बस हादसे का संज्ञान, पंजाब के मुख्य सचिव को किया तलब
नई दिल्ली, 15 नवंबर- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तरनतारन बस हादसे का संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को तलब किया है।
बसों की सुरक्षा को लेकर कथित लापरवाही के मामले में आयोग ने मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। इसके साथ ही बसों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
#राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया तरनतारन बस हादसे का संज्ञान
# पंजाब के मुख्य सचिव को किया तलब

