श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ध.माका मामले में एक लड़की समेत दो लोग हिरासत में
कलानौर (गुरदासपुर), 15 नवंबर (पुरेवाल)- राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर ब्लॉक के दो अलग-अलग गांवों से एक लड़की समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस ने पंजाब पुलिस के सहयोग से कथित आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों के गांव भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित हैं।
पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका और धमाके के पीछे के कारणों को लेकर जांच जारी है।
#श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ध.माका मामले में एक लड़की समेत दो लोग हिरासत में

