जम्मू-कश्मीर के बारामूला की जामिया मस्जिद में लगी आ.ग, चार लोग मामूली झुलसे

बारामूला (जम्मू-कश्मीर), 15 नवंबर- पट्टन के हमरे इलाके में स्थित जामिया मस्जिद में आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद एक अधिकारी के अनुसार, इस घटना में चार लोग मामूली रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान एजाज अहमद, शौकत अहमद भट, अल्ताफ पंडित और बिलाल अहमद पंडित के रूप में हुई है।

चारों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के मुताबिक, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

#जम्मू-कश्मीर के बारामूला की जामिया मस्जिद में लगी आ.ग
# चार लोग मामूली झुलसे