जम्मू-कश्मीर: संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध गिरफ्तार, 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर, 12 नवंबर- बारामूला पुलिस ने CICT Ftr BSF (112/06 बटालियन), 2RR और CRPF की 176वीं बटालियन के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर टंगमर्ग के बदरकोट जंगल क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बदरकोट, टंगमर्ग निवासी गुलाम जिलानी रेशी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। वहीं, उसकी ओर से दी गई जानकारी के आधार पर जंगल में छिपाकर रखा गया एक और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

#जम्मू-कश्मीर: संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध गिरफ्तार
# 2 हैंड ग्रेनेड बरामद